Katni Jabalpur District Border Meeting: कटनी और जबलपुर के पुलिस के बीच जिला बॉर्डर बैठक संपन्न
Katni Jabalpur District Border Meeting: कटनी और जबलपुर के पुलिस के बीच जिला बॉर्डर बैठक संपन्न । 16 अक्टूबर को अंतर जिला बॉर्डर बैठक संपन्न हुई जिसमे SDOP स्लीमनाबाद अखिलेश गौर, SDOP सिहोरा पारुल शर्मा, थानाप्रभारी स्लीमनाबाद, बहोरीबंद, उमरिया पान, ढीमरखेड़ा, सिहोरा ,खितौला, मझौली, मझगंवा उपस्थित रहे। बैठक में फरार आरोपियों, वारंटियों, गुंडे बदमाशों, अवैध मादक पदार्थों के तस्करों की जानकारी साझा की गई। विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में आचार संहिता के पालन हेतु चेक पोस्ट से संबंधित समन्वय एवं थाना सीमाओं से संबंधित समस्याओं और जानकारियों को साझा कर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई।

