katni: लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण: लापरवाही पर सहायक यंत्री व उप यंत्री को नोटिस, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
katni: लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण: लापरवाही पर सहायक यंत्री व उप यंत्री को नोटिस, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश। लोक निर्माण विभाग द्वारा 22 अप्रैल को किए गए औचक निरीक्षण में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया गया। इस दौरान प्रदेश के हरदा, मंडला, ग्वालियर, इंदौर, सतना, देवास और पन्ना जिलों में 35 निर्माण कार्यों का रैंडम आधार पर परीक्षण किया गया।
katni: लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण: लापरवाही पर सहायक यंत्री व उप यंत्री को नोटिस, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, म.प्र. सड़क विकास निगम और भवन विकास निगम के कार्य शामिल थे। समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रबंध संचालक भरत यादव की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पन्ना जिले के गुनौरगंज-चंदला मार्ग निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित सहायक यंत्री और उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा ठेकेदार मेसर्स साई इंफ्राटेक को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।वहीं इंदौर-उज्जैन (एसएच-59) 6 लेन सड़क निर्माण कार्य को संतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार की सराहना की गई।
अन्य 31 कार्यों में आंशिक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह भी कहा गया कि सभी लंबित बिंदुओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान, ई-ऑफिस के अनिवार्य उपयोग और वर्षाकाल से पहले निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

