katni

Katni Helth Update: चिरायु हॉस्पिटटल में गांधीगंज निवासी बुजुर्ग की मौत

कटनी। चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल में गांधीगंज निवासी एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने की खबर मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों तबियत खराब होने के बाद बुजुर्ग को चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा था।

लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक निधन के उपरांत कोविड प्रोटोकॉल के तहत भोपाल में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि परिवार के अन्य सदस्य धर्मलोक हॉस्पिटल में इलाजरत हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम