Site icon Yashbharat.com

Katni अरंडी के बीज खाने से आधा दर्जन बच्चे बीमार, 2 की हालत नाजुक

KATNI 1024x683 1

कटनी जिले में अरंडी के बीज खाने से करीब आधा दर्जन बच्चे बीमार हो गए। 2 बच्चों की हालत नाजुक बताई गई, बीमार बच्चों के परिजनों सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज जारी है। सभी बच्चे स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र भेड़ा ग्राम के निवासी है। वहीं परिजनों द्वारा बताया गया की इन दोनों बच्चो के साथ कई अन्य बच्चों ने भी अरंडी के बीजों का सेवन किया है जिसकी तलाश के लिए स्लीमनाबाद थाने में सूचना दे दी गई है

इन बीमार हुए बच्चो में से एक के परिजन प्रीतम चौधरी ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और शाम के वक्त उनकी पत्नी ने बताया कि उनके बच्चे उल्टी दस्त कर रहे थे जिस सूचना पर वह तुरंत घर पहुंचे और बच्चो से पूछा तो बच्चो ने बताया की उन्होंने अरंडी के बीजों का सेवन कर लिया है। प्रीतम चौधरी ने यह भी बताया कि ग्राम के 4 से 5 बच्चो ने भी अरंडी के बीजों का सेवन किया है।

Exit mobile version