Site icon Yashbharat.com

Katni fire VIDEO कटनी के बरगवां क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में भयंकर आग

photo 2023 05 12 09 40 11 8233964 m

Katni fire कटनी के बरगवां क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब यहां एक फैक्ट्री से लोगों ने आग का गोला उठते देखा। बरगवां स्थित इस गुरु नानक प्लास्टिक फैक्ट्री में यह आग लगी।  आग का कारण फिलहाल  पता नहीं चला है, लेकिन संभवता आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है, आग के कारण फैक्ट्री में रखा कच्चा और पक्का सभी तरह का माल जलकर खाक हो गया है, फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है, लेकिन वह भी करोड़ों में होने की संभावना है क्योंकि आग देखकर ही नुकसान का पता चल रहा है।

कटनी के शहरी क्षेत्र में भीषण आग की जानकारी मिलते ही मौके पर दो फायर फाइटर और एक्सपर्ट पहुंचे हैं, ताकि आग पर नियंत्रण किया जा सके, फैक्ट्री में लगी आग के कारण फायर सेफ्टी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल हर कोई आग बुझाने की कोशिश में लगा है, क्योंकि वैसे ही गर्मी का कहर बरस रहा है, ऐसे में आग के कारण जलती फैक्ट्री के आसपास तक जाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

Exit mobile version