katniLatest

Katni: आबकारी विभाग ने 1 लाख की मदिरा जब्त की

Katni: आबकारी विभाग ने 1 लाख की मदिरा जब्त की

Katni: आबकारी विभाग ने 1 लाख की मदिरा जब्त की , कलेक्टर कटनी श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण परिवहन विक्रय एवं भंडारण करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 21 प्रकरण पंजीबद्ध

जिला आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विगत दिवस आबकारी वृत्त कटनी कमांक 02 कटनी क्रमांक 01, स्लीमनाबाद, बड़वारा के ग्राम तेलियनपार, आधारकाप, लमतरा फाटक, नैगवां, भठिया मोहल्ला, तेवरी, शंकरजी भठिया, करैंदीकलां, करौंदी, करेला, ददरा टोला, में अवैध रुप से मदिरा का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के यहां दबिश दी गई।

आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश के दौरान की गई कार्यवाही में कुल 21 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत पंजीबद्ध किये गये। दबिश के दौरान 900 किलोग्राम महुआ लाहन, 121 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 36 पाव देशी मदिरा, को मौके पर जप्त किया जाकर महुआ लाहन का सैंपल लेते हुए मौके पर ही नष्ट करनें की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान जब्त की गई मदिरा तथा लाहन की अनुमानित राशि लगभग 1 लाख 11 हजार रुपये है।

उपरोक्त कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल, केशव प्रसाद उईके, एस.डी. सिंह, मोना दुबे, आबकारी आरक्षक राम सिंह, राजेश गौटिया देवेन्द्र प्यासी सम्मिलित रहे। आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी

Back to top button