Site icon Yashbharat.com

katni Election Updates: पहली बार मतदान कर खुश हुए युवा नव मतदाता, जानिए 1:30 मिनट तक कटनी की 4 विधानसभाओं का वोटिंग प्रतिशत

IMG 20231117 WA0021

katni Election Updates: पहली बार मतदान कर खुश हुए युवा नव मतदाता, जानिए 1:30 मिनट तक कटनी की 4 विधानसभाओं का वोटिंग प्रतिशत।पहली बार मतदान कर खुश हुए युवा नव मतदाता।

विधानसभा चुनाव के लिए आज 17 नवम्बर को मतदान कराया जा रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, युवा मतदाता, जो पहली बार मतदान करते हुए अपनी पसंद के उम्मीदवार का चुनाव कर रहे हैं।

कटनी जिले के सरस्वती स्कूल में बनाये गए मतदान केंद्र में आज 19 वर्षीय साहिल, आदित्य खूबचंदानी ने पहली बार वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व मैं हिस्सा लिया।

 

वहीं रघुनाथ गंज निवासी आशीष ताम्रकार ने परिवार के साथ सिंधु भवन में वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग  कर सभी को लोकतंत्र मजबूत बनाने का संदेश दिया।

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र  कटनीमें
अनुमानित मतदाता  – 44.85%
अपराह्न 01:00 बजे तक

यह अनुमानित रुझान है क्योंकि मतदान केन्द्रों से आंकड़े प्राप्त होने में समय लगता है और इस रुझान में डाक मतपत्र से मतदान के आंकड़े शामिल नहीं हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र का अंतिम आंकड़ा सभी मतदान अभिकर्ताओं के साथ प्ररूप 17ग में साझा किया जाता है।

 

विधानसभा निर्वाचन
क्षेत्र का नाम और  अनुमानित मतदाता अनुमानित रूझान
बड़वारा – 91               45.50%
बहोरीबंद – 94              47.89%
मुड़वारा – 93               43.90 %
विजयराघवगढ़ – 92      42.00%

 

Exit mobile version