Site icon Yashbharat.com

Cm Helpline शिकायतों के निराकरण में कटनी जिला प्रदेश के 3अग्रणी जिलों में शामिल

images 19

Cm Helpline शिकायतों के निराकरण में कटनी जिला प्रदेश के 3 अग्रणी जिलों में शामिल हुआ यह स्थानीय प्रशासन के लिए गुड न्यूज है।

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले मे कटनी जिला प्रदेश के प्रथम समूह के जिलों की सूची में प्रदेश के तीन अग्रणी जिलों में शामिल है*। शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण मे जिले ने 48.34 वेटेज स्कोर हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने विभागों के अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ कारगर पहल करने की हिदायत दी है। जिले को जुलाई माह में प्राप्त कुल 9584 शिकायतों में से 78.43 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।

पुलिस विभाग तीसरे तो जिला पंचायत चौथे पायदान पर

कलेक्टर श्री यादव ने सी.एम हेल्पलाइन की बुधवार को जारी ग्रेडिंग में अपने समूह में कटनी जिले के पुलिस विभाग को तीसरे और जिला पंचायत को चौथा स्थान अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरे अमले को शाबाशी दी है। श्री यादव ने भविष्य में भी इसी जोश और जज्बे के साथ काम करने निर्देशित किया है। पुलिस विभाग ने 84.85 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है और 52.4 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। तो वही जिला पंचायत ने 85.8 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है और 52.22 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।

वहीं नगर निगम द्वारा 54.09 वेटेज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया है।

Exit mobile version