KATNI जिला शिक्षा अधिकारी ने किया 5 स्‍कूलों का निरीक्षण

katni collector

कटनी (19 जुलाई) – katni collector कलेक्‍टर  दिलीप कुमार यादव के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्‍कूलों में शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार लाने एवं शासन की योजनाओं के व्‍यवस्थित संचालन हेतु स्‍कूलों के सतत निरीक्षण के निर्देश दिये गए हैं।

इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह द्वारा जिले की 5 स्‍कूलों शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बचैया, शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय मुरवारी, शासकीय हाई स्‍कूल पिंडरई, शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय माधवनगर तथा उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय एनकेजे का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान स्‍कूलों में कक्षाओं का व्‍यवस्थित संचालन पाया गया। साथ ही नामांकन, मैपिंग, पुस्‍तक वितरण, साइकिल वितरण तथा अन्‍य शासकीय योजनाओं का व्‍यवस्थित क्रियान्‍वयन पाया गया। इन स्‍कूलों में जाति एवं आधार का कैंप भी लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने शिक्षक डायरी बनाने के निर्देश दिए।