Site icon Yashbharat.com

Katni Crime पैसे नहीं देने पर युवक के साथ की लूट, डीजल डाला, JCB में तोड़फोड़

IMG 20240222 WA0048

Katni Crime-माधव थाना क्षेत्र के अमीरगंज में कल रात करीब 11बजे जेसीबी बनवाकर अपने घर लौट रहा युवक अनिकेत शुक्ला 25 वर्ष निवासी छपरवाह को सुशील यादव आरक्षक कमल यादव, बेटू यादव ने बेल्ट डंडे व आरक्षक के बेल्ट से भी मारा और जेसीबी में तोड़फोड़ कर दी उसके बाद युवक के ऊपर डीजल डाल दिया उसके बाद युवक को कचरा के सामने बंद खदान में युवक को छोड़ दिया।

आरोप है कि घटना में युवक की सोने की चेन व 17 हजार भी लूट लिए घटना की जानकारी माधवनगर थाना पुलिस को दी गयी पर पुलिस ने घटना को गंभीरता से ना लेकर साधारण मामला बना दिया। घटना युवक की पीठ में गंभीर चोट आयी है जाहिर होता है की युवक को कितनी बेदर्दी से पीटा गया है। घटना की शिकायत पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को भी दी है जिन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version