Katni Crime Breaking गुलवारा ओव्हर ब्रिज में सड़क किनारे बोरी में मिली महिला की लाश मचा हड़कंप

IMG 20240223 WA0009

Katni Crime। खून से सनी लगभग 45 वर्षीय एक महिला की लाश बोरे में बंद आज झिंझरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुलवारा बाईपास ओवर ब्रिज से कुछ दूर सड़क किनारे पड़ी मिली।

सड़क किनारे गड्ढे में लाश पड़े होने की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर जा पहुंचे।

खबर लिखे जाने तक पुलिस की जांच कार्यवाही चल रही थी प्रारंभिक तौर पर महिला की पहचान नहीं हो सकी है।स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक झिंझरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गुलवारा बाईपास ओवर ब्रिज से लगभग 500 मीटर की दूरी पर आते जाते हुए लोगों ने सड़क किनारे गड्ढे में प्लास्टिक के काले बोरे में एक महिला की लाश देखी।

लाश देखे जाने के बाद यह बात समूचे क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा, माधव नगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र जायसवाल बिलहरी चौकी प्रभारी गोपाल विश्कर्मा सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर जा पहुंचा।

जांच करते हुए पुलिस ने जब बोरा खुलवाया तो उसमें हरे रंग की साड़ी पहने एक लगभग 45 वर्षीय महिला की लाश निकली। सूत्र बताते हैं कि महिला का शव पूरी तरह क्षतविक्षत अवस्था में पाया गया है। चोट के निशान के कारण महिला का चेहरा पूरी तरह बिगड़ चुका है, जिससे उसे पहचानना भी मुश्किल है। महिला के पास प्रारंभिक जांच में ऐसे कोई दस्तावेज भी नहीं मिले जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए अंधे हत्याकांड की गुत्थी को समझने का प्रयास किया जा रहा है।