Site icon Yashbharat.com

Katni Crime महावीर कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात, करीब 10 लाख का सामान ले गए चोर

IMG 20231209 WA0296

कटनी Katni Crime । माधवनगर थानांतर्गत महावीर कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। प्रशांत पिता सत्यनारायण अग्रवाल के महावीर कॉलोनी स्थित निवास पर 7 दिसंबर शाम 7:00 बजे से 8 दिसंबर की सुबह 8:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर वहां से सोने चांदी हीरे के जेवरात सहित 70000 रुपए की नगदी पार कर दी है।

हीरे, सोने, चांदी के जेवर मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, कंगन, बिछिया सहित अन्य गहने एवं नगद 70000 रुपए पार किए हैं। चोरों ने प्रशांत के सूने मकान से लगभग 10 लख रुपए तक के जेवरात और नदी पार किए हैं।

दरअसल प्रशांत अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से बरगवां स्थित अपने छोटे भाई के घर की देखरेख करने के लिए रात में चले जाते थे। छोटे भाई का परिवार कहीं बाहर गया हुआ है। इसी का फायदा उठाकर पूरी तरह रेकी करने के बाद चोरों ने विगत रात्रि घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी है।

Exit mobile version