Site icon Yashbharat.com

Katni Crime: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

jail andhra

Katni Crime: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार कटनी बड़वारा थाना अंतर्गत शुक्रवार दोपहर 12 बजे शासकीय माध्यमिक शाला में गणवेश वितरण के दौरान नशे में धुत शिक्षक ने दो छात्राओं ने छेड़छाड़ की । छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक हेतराम कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीडि़त छात्राओं के परिजन दोपहर में थाने में शिकायत दर्ज

पीडि़त छात्राओं के परिजन दोपहर में थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पर पुलिस ने रात 9 बजे मामला दर्ज किया। बड़वारा थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक शासकीय माध्यमिक शाला में शुक्रवार को स्कूल के अन्य शिक्षक नहीं थे। आरोपी प्राथमिक शिक्षक हेतराम कुशवाहा शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। दोपहर लगभग 12 बजे स्कूल की दो छात्राओं के साथ हेतराम ने गणवेश वितरण के दौरान छेड़छाड़ की।

 

घटना से डरी सहमी छात्राएं स्कूल से भाग कर सीधे घर पहुंची और अपने माता-पिता एवं स्थानीय लोगों को शिक्षक की करतूत की जानकारी दी। जिसके बाद पीडि़त छात्राओं के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने बड़वारा थाने पहुंचे।

 मामला दर्ज

जहां उन्हें बताया गया कि महिला अधिकारी के आने पर मामला दर्ज किया जाएगा। कई घंटे इंतजार के बाद पुलिस ने रात 9 बजे आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354, 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। ग्रामीणों ने बताया है कि आरोपी शिक्षक आए दिन शराब के नशे में चूर होकर विद्यालय पहुंचता है और आपत्तिजनक हरकतें करता है।

इनका कहना है

दो छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बड़वारा थाने में महिला सहायक उप निरीक्षक के माध्यम से एद्बक्तआइआर दर्ज कराई गई है। आरोपी शिक्षक शराब के नशे में पाया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
-अभिजीत रंजन, पुलिस अधीक्षक

Exit mobile version