Katni Corona Updates: तीसरे दिन कटनी में कोरोना से राहत, 170 सेम्पल में 9 पॉजिटिव, 45 की रिपोर्ट आना बाकी

कटनी। कटनी जिले में दो दिन के बाद आज तीसरे दिन कोरोना से राहत मिली है। 170 सेम्पल की रिपोर्ट में आज 9 पॉजिटिव केस मिले हैं।

जिसमे 5 ग्रामीण क्षेत्रों के और 4 शहरी क्षेत्र के हैं। अभी 45 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।

जानकारी के मुताबिक ACC कालोनी निवासी 42 वर्षीय पुरूष, अमरैया पार कैमोर निवासी 28 एवं 33 वर्षीय युवक, ग्राम ख़िरवा कन्हवारा निवासी 52 वर्षीय महिला, कछार गांव ढीमरखेड़ा निवासी 42 वर्षीय पुरूष, शांति नगर निवासी 93 वर्षीय बुजुर्ग, 34 एवं 57 वर्षीय महिला, द्वारका सिटी निवासी 36 वर्षीय 36 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Exit mobile version