Thursday, May 28, 2026
Latest:
CoronakatniLatest

Katni Corona Updates: कटनी में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, शनिवार की सुबह इन क्षेत्रों में मिले 4 नए मरीज

कटनी। katni शहरी क्षेत्रों में कोरोना corona संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हर क्षेत्र में नए मरीज सामने आ रहे हैं। पॉश कॉलोनियों भी इसका खतरा मंडरा रहा है।

शहर से लगे उपनगरीय क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण की दस्तक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में आज 4 नए मामले सामने आए है।

जिसमे मूंगा बाई कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय पुरूष, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक, राहुल बाग निवासी 47 वर्षीय महिला एवं 23 वर्षीय युवती शामिल है।

इस तरह जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1900 के करीब पहुंच रहा है। इसके इलावा इस महामारी को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1800 को पार कर गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम