Site icon Yashbharat.com

Katni Corona Update: एक्टिव केस बढ़े, अस्पताल में बनाया कोविड वार्ड इस स्कूल में हो रहा सेम्पल कलेक्शन

flu-vaccine_corona

flu-vaccine_corona

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण से लगातार बिगड़ते हालात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जहां आज शुक्रवार की शाम 6 बजे से 17 अपै्रल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन घोषत किया गया है।

तो वहीं दूसरी तरफ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढऩे से अब हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं भी नाकाफी साबित हो रही हैं।

जिला चिकित्सालय में कोविड वार्ड और संदिग्ध वार्ड फुल हो गए हैं, इसके बाद हर दिन नए पॉजीटिव केस मिलने से मरीजों को भर्ती करते हुए उनका उपचार करने में परेशानी हो रही है। आलम यह है कि न तो बेड है और न ही सुविधाएं।

राज्य सरकार द्वारा अलग से कोविड वार्ड खोलने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला चिकित्सालय में नया कोविड वार्ड बनाया गया है, जहां मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जिला चिकत्सिालय में अभी तक जहां वेक्सीनेशरन सेंटर संचालित हो रहा था, उसे खाली कराया गया है। वेक्सीनेशन सेंटर को अस्पताल रोड पर अंजुमन स्कूल में शिफ्ट करते हुए इस स्थान पर कोविड वार्ड बनाया गया है, जहां कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों को भर्ती करते हुए उपचार किया जा रहा है।

बताया जाता है कि जिला चिकित्सालय में सेम्पल कलेक्शन सेंटर को भी खाली कराते हुए इसे जैन स्कूल में शिफ्ट किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि सेम्पल कलेक्शन सेंटर में भी नया कोविड वार्ड बनाया जा रहा है, जिससे काफी हद तक बिस्तरों की कमी को दूर किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने यह भी बताया कि पुराने न्यायालय भवन में वेक्सीनेशन सेंटर शुरू करने के लिए हाईकोर्ट से तीन महीने के लिए अनुमति मिली है।

जिसके बाद आज सुबह जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुराने न्यायालय भवन का निरीक्षण करते हुए इसे वेक्सीनेशन सेंटर के लिए जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि पुराने न्यायालय भवन में अगले एक दो दिनों में वेक्सीनेशन सेंटर शुरू हो जाएगा।

Exit mobile version