Site icon Yashbharat.com

Katni Corona News: कटनी में चार दिनों के ब्रेक के बाद फिर कोरोना का अटैक, ग्रामीण क्षेत्रों में आज मिले 16 केस

images 1

Katni Corona News : कटनी। कटनी में चार दिनों के ब्रेक के बाद आज ग्रामीण क्षेत्रों में 16 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

जिसमे कन्हवारा वार्ड नम्बर 13 निवासी 25 वर्षीय युवक, डिथवारा वार्ड नम्बर 1 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, कन्हवारा वार्ड नम्बर 10 निवासी 23 वर्षीय युवक, डिथवारा वार्ड नम्बर 1 निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, 62 वर्षीय महिला, कन्हवारा वार्ड नम्बर 6 निवासी 16 वर्षीय किशोर शामिल है।

वहीं ग्राम पडखुरी वार्ड नम्बर 6 निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, पडरिया कन्हवारा निवासी 20 वर्षीय युवती, ग्राम जोबा कन्हवारा निवासी 23 वर्षीय युवती, कन्हवारा वार्ड नम्बर 7 निवासी 58 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई।

इसी तरह कन्हवारा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, सगोड़ी कन्हवारा निवासी 48 वर्षीय पुरूष, रीठी निवासी 45 वर्षीय पुरूष,बिलहरी निवासी 40 वर्षीय महिला, कैमोर निवासी 25 वर्षीय युवक एवं 54 वर्षीय पुरूष शामिल है।

इस तरह कटनी जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1251 हो गई है।

Exit mobile version