katniमध्यप्रदेश
CORONA से कटनी में भी राहत का सिलसिला जारी, 24 घण्टे में मिले सिर्फ 4 पॉजिटिव

कटनी। katni जिले में कोरोना Corona संक्रमण से राहत का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में जिले में चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे आज सुबह आई रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट एक और कल देर रात आई आईसीएमआर जबलपुर की रिपोर्ट में तीन मरीज मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक रेपिड एंटीजन टेस्ट में 429 सेम्पल की रिपोर्ट में बंगला लाइन माधवनगर निवासी 29 वर्षीय युवती एवं आईसीएमआर जबलपुर से मिली 104 सेम्पल की रिपोर्ट में अमरपुर जिला उमरिया निवासी 40 वर्षीय युवक, पथरहटा कन्हवारा निवासी 40 वर्षीय युवक एवं ग्राम टिकरिया कन्हवारा निवासी 15 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1716 हो गर्ठ है। अब तक जिले में 1646 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है।








