बारिश के अलर्ट के बीच कटनी कलेक्टर की अपील: ‘उफान पर हों नदी-नाले तो पार न करें पुल-पुलिया, जिंदगी अनमोल है’
बारिश के अलर्ट के बीच कटनी कलेक्टर की अपील: ‘उफान पर हों नदी-नाले तो पार न करें पुल-पुलिया, जिंदगी अनमोल है’
कटनी: कटनी जिले में मानसून की लगातार बारिश को देखते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने आम नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता और सावधानी बरतने की सख्त अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जान जोखिम में डालकर उफान मारते नदी-नालों या जलमग्न पुल-पुलियाओं को पार करने का दुस्साहस बिल्कुल न करें।
कलेक्टर की मुख्य दिशा-निर्देश और अपील
पुल-पुलिया पर पानी हो तो रुकें: नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने या रपटे/पुलिया के ऊपर पानी बहने की स्थिति में पैदल या वाहन से उसे पार न करें। पानी घटने का इंतजार करें या वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
निचले और तटीय इलाकों पर कड़ी नजर: कलेक्टर ने सभी SDM, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जनपद CEO को अपने-अपने क्षेत्रों के संभावित जलभराव वाले निचले और तटीय इलाकों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षकों को विशेष जिम्मेदारी: जिले के सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे स्कूली छात्रों को उफनते जलस्रोतों और नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक करें।