katniLatestमध्यप्रदेश

हर बच्चे का नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो सुनिश्चित: कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त निर्देश; BRCC को नोटिस जारी

हर बच्चे का नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो सुनिश्चित: कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त निर्देश; BRCC को नोटिस जारी

हर बच्चे का नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो सुनिश्चित: कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त निर्देश; BRCC को नोटिस जारी

कटनी : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, डीपीसी श्री प्रेमनारायण तिवारी सहित शिक्षा विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। हर बच्चे का नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो सुनिश्चित: कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त निर्देश; BRCC को नोटिस जारी

बैठक के प्रमुख फैसले और कड़े निर्देश

  • जुलाई अंत तक शत-प्रतिशत नामांकन: कक्षा 1, 6 एवं 9 सहित सभी कक्षाओं में जुलाई माह के अंत तक 100% नामांकन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहना चाहिए।

  • बीआरसीसी कटनी को कारण बताओ नोटिस: विकासखंड कटनी की कमजोर प्रगति और गोल-मोल जवाब देने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए बीआरसीसी कटनी श्री मनोज गौतम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

  • डिजिटल शिक्षण और ‘अपार ID’ पर जोर: ई-अटेंडेंस, अपार (APAAR) आईडी, यू-डायस (U-DISE) डाटा, डिजिटल अध्यापन और निपुण विद्यालयों की तैयारियों की समीक्षा की गई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

  • जर्जर भवनों की मरम्मत: जर्जर स्कूल भवनों की तत्काल मरम्मत कराने को कहा गया है। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमती मेघा मौर्य को डाइट भवन का निरीक्षण कर शीघ्र प्राक्कलन (Estimate) तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया।

  • परिणाममूलक निरीक्षण: अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे स्कूलों का निरीक्षण केवल औपचारिकता के लिए न करें, बल्कि कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन करें और स्वयं अध्यापन कराकर शिक्षकों का मार्गदर्शन करें।

  • उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान: जिले में नवाचार करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। हर बच्चे का नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो सुनिश्चित: कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त निर्देश; BRCC को नोटिस जारी

Back to top button