Site icon Yashbharat.com

katni Breaking सरिया लोड ट्रक से साढ़े पांच लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

images 7

कटनी। एनकेजे पुलिस ने सरिया लोड एक ट्रक से साढ़े पांच लाख रूपए कीमती 50 किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम मुखबिरों से सूचना मिली कि शहडोल से कटनी की ओर आ रहे सरिया लोड ट्रक में प्रतिबंधित गांजा की खेप भी जा रही है।

मुखबिरों से मिली इस सूचना से पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा को अवगत कराते हुए एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने आवश्यक दिशा निर्देश लेकर अपनी टीम के साथ ट्रक को गांजा सहित गिरफ्त में लेने की योजना बनाई और योजना के तहत कटनी-शहडोल मार्ग पर घेराबंदी करके ट्रक आने का इंतजार करने लगे।

जैसे ही मुखबिरों द्धारा बताया गया ट्रक आया पुलिस ने उसे घेर कर तलाशी ली तो उसमें सरिया के बीच साढ़े पांच लाख रूपए कीमती 50 किलो 100 ग्राम प्रतिबंधित गांजा रखा मिला। जिसके बाद पुलिस ट्रक क्रमांक सी.जी.07बीपी-9699 को जप्त करके थाने ले आई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसमें रीवा निवासी 32 वर्षीय पियूष सिंह उर्फ मुखिया सिंह पिता अमर बहादुर सिंह व इलाहाबाद निवासी 34 वर्षीय प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह पिता राजधर सिंह हैं। दोनों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8, 20 के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version