KATNI BREAKING: गौतम बगीचा में सनसनीखेज डकैती, रिटायर्ड व्रद्ध को डकैतों ने मौत के घाट उतार लाखों का मसरुका लूटा

कटनी। शहर के सटे बसे सत्यनारायण मंदिर के सामने गौतम बगीचा क्षेत्र में बीती रात अज्ञात डकैतों ने घर मे अकेले सो रहे रिटायर्ड कर्मचारी को मौत के घाट के उतार कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल यह पता नहीं लगा है कि डकैत कितना मसरूका लूट कर ले गए। पुलिस मौके पर है।

मिली जानकारी के अनुसार एस एस राजपूत एरिगेशन डिपार्टमेंट से रिटायर कर्मी थे, पति पत्नी अकेले रहते थे। कल हरतालिका तीज पर पत्नी पड़ोस में तीज मनाने गई थी। इधर श्री राजपूत घर पर अकेले थे। तड़के करीब 5 बजे जब श्री राजपूत की पत्नी घर आई तो देख कर आवाक रह गई। पूरा घर अस्त व्यस्त था। जबकि श्री राजपूत पलंग पर मृत अवस्था मे पड़े थे। अलमारियां खुली पड़ीं थीं। बदहवास पत्नी ने पड़ोसियों को बताया। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

डकैतों ने राजपूत के सिर पर हमला किया जिससे वह बेहोश हो गए और सुबह तक उनकी मौत हो गई। सोते समय ही डकैतों ने हमला किया और अलमारी से नगदी व जेवर ले गए। एस एस राजपूत की दो बेटियां हैं दोनो का विवाह हो चुका है लिहाजा पति पत्नी घर पर अकेले रहते हैं।

 

Exit mobile version