Breaking: कटनी में पदस्थ नान प्रबंधक हैदर के इंदौर स्थित घर पर लोकायुक्त का छापा, चल रही जांच

इंदौर । आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त आला अफसरों के घरों को टारगेट कर रही है, इसी क्रम में लोकायुक्त पुलिस ने आज कटनी में पदस्थ खाद्य आपूर्ति निगम के अफसर सलमान हैदर के इंदौर स्थित घर एवम अन्य ठिकानो पर छापा मारा।

छापे की ये कार्रवाई अल सुबह शुरू हो गयी। हैदर फिलहाल कटनी में नान प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैंआय से अधिक संपत्ति के मामले में ये छापे की ये कार्रवाई की गयी। लोकायुक्त की टीम ने एक साथ उनके 4 ठिकानों पर दबिश दी

इन ठिकानों पर छापा
लोकायुक्त की टीम ने पलसीकर क्षत्रीबाग, मानिगबाग सहित कुल चार जगहों पर हैदर के ठिकानों को निशाना बनाया
1-फ्लैट 202 बारगल अपार्टमेंट, आदर्श पैथोलॉजी के ऊपर, पलसीकर चौराहा इंदौर
2-मकान नंबर 23 छत्रीपुरा इंदौर
3-69 मुस्कान अपार्टमेंट में सेकंड फ्लोर के फ्लैट 201 और फ्लैट 202 कागदीपुरा इंदौर
4- नन्दनवन विजयनगर, माणिकबाग रोड इंदौर
छापे की इस कार्रवाई में लोकायुक्त की करीब 50 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम शामिल है। सलमान हैदर के घरों की तलाशी ली जा रही है

Exit mobile version