Katni Breaking: कटनी में 7 दिन का टोटल लॉक डाउन, किसी भी वक्त जारी हो सकता है आदेश

yashbharatnews

कटनी। कटनी जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जिला प्रशासन द्वारा एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन किए जाने की तैयारी की जा रही है।

कलेक्टर शशिभूषण सिंह द्वारा इस संबंध में कभी भी आदेश जारी किए जा सकते हैं। सूत्रों से पता चला है कि सोमवार से रविवार तक टोटल लॉकडाउन को लेकर कभी भी आदेश जारी हो सकते हैं।

इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को लेकर किस तरह की छूट प्रदान की जाएगी, यह भी आदेश जारी होने के बाद ही पता चलेगा। त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन की क्या रणनीति होगी, इसकी भी जानकारी आदेश से मिलेगी। विदित हो कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है।

अब तक 110 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्थिति निर्मित हो रही है।