Site icon Yashbharat.com

KATNI BREAKING: अवैध पैकारी संचालक की हत्या ! पुलिस जांच में जुटी

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम भजिया में गांव के बीचोबीच पुलिस की सह पर वर्षो से संचालित अवैध पैकारी संचालक तीरथ साहू की देरररात अज्ञात बदमाशों के द्धारा  हत्या कर दी गई। यह हत्या है या फिर कुछ और फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पेकारी चलाने वाले तीरथ की लाश आज सुबह पैकारी के अंदर पड़ी देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने अधिकार में लेकर उसे परीक्षण के लिए बड़वारा अस्पताल भिजवाया।

वारदात को अंजाम देने वालों के संबंध में अभी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस वारदात से जुड़े बिंदुओं पर जांच करते हुए आरोपियों के संबंध में सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version