Site icon Yashbharat.com

Katni Big Breaking कटनी के आधारकाप क्षेत्र में सनसनीखे लूट, घर वालों पर जानलेवा हमला कर लूट ले गए लाखों के आभूषण, पति पत्नी गम्भीर

IMG 20230704 WA0009

Katni Big Breaking कोतवाली थाना क्षेत्र आधारकांप में देर रात सशत्र लूट की सनसनी घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली थानांतर्गत आधारकाप क्षेत्र में लूट के उद्देश्य से एक घर मे घुसे लुटेरों ने पती- पत्नी, बच्चे पर किसी धारदार हथियार से हमला किया और सोने चांदी के जेवरात लूट कर ले गए। लुटेरे कितने थे यह अभी पता नही चल पाया। वारदात जिनके घर मे घटी उनका नाम मनीष शर्मा 46, पूनम शर्मा 40 तथा पुत्र सत्य 13 वर्ष है। घायल शर्मा दम्पति एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं मनीष की हालत गम्भीर है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 से 40 तोले सोने की लूट होने की बात सामने आई नगदी मिलाकर करीब 1 करोड़ की लूट बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे आधारकाप क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घायल पुत्र सत्य
घायल पूनम शर्मा

अब तक पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना देर रात्रि की बताई गई यह वारदात चोरी के उद्देश्य से अंजाम दी गई वारदात में लगभग 30 तोला सोना चोरी हुआ है और कुछ नगदी भी लुटेरे ले गए। यह वारदात किसी मुंबई डेरी वाले शर्मा परिवार के यहां यह घटना हुई है परिजनों के ऊपर चाकू से बुरी तरह हमला किया गया है यहां तक बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया उनको उन पर भी चाकू से वार किए गए और घर का मुखिया मरणासन्न स्थिति में है। घर मे विदेशी नश्ल का कुत्ता भी था लेकिन वह मोटी चेन से बंधा था लिहाजा वह भौंकता ही रहा।

 

news updating.

Exit mobile version