Site icon Yashbharat.com

Katni : साउथ स्टेशन का सिग्नल प्वाइंट हुआ बर्स्ट

katni 4

कटनी। कटनी-जबलपुर रेलखंड के कटनी साउथ स्टेशन के पास कल बुधवार की शाम सिग्नल का प्वाइंट बस्ट हो जाने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
अचानक हाई खराबी से ट्रेनों का परिचालन ठप्प हो गया और रेलवे में हड़कंप मच गया। जबलपुर से कटनी की ओर आ रही ट्रेनों को निवार, स्लीमनाबाद, डुंडी, सिहोरा, गोसलपुर, देवरी सहित आधारताल में रोक दिया गया तो सतना से कटनी होकर जबलपुर जाने वाली ट्रेनों को कटनी, पटवारा, झुकेही, पकरियारोड, अमदरा, भदनपुर व मैहर में रोक दिया गया। सुधारकार्य के दौरान कई ट्रेनों को मैनुअल कॉसन आर्डर पर चलाया गया।
कई घंटे की मशक्कत के बाद बस्ट हुए सिग्नल प्वाइंट को बदल कर नया लगाया गया, तब कहीं जाकर सिग्नल प्रणाली दुरूस्त हुई और जबलपुर-कटनी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सुचाारू हुआ। इस संबंध में रेलसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कटनी साउथ स्टेशन पर कल बुधवार की शाम लगभग 5 बजकर 40 मिनट पर डाऊन लाइन का सिग्नल प्वाइंट अचानक बस्ट हो गया और साउथ स्टेशन व उसके आसपास की सिग्नल प्रणाली पूरी तरह से ठप्प हो गई।
सिग्नल प्रणाली ठप्प होने की जानकारी स्टेशन मास्टर के द्धारा आला अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। जबलपुर-कटनी रेलखंड की ट्रेनों को जहां-तहा रोक कर सुधार कार्य शुरू किया गया लेकिन सुधार कार्य में हो रहे विलंब के कारण ट्रेनों को सुधारकार्य होने तक मैनुअल कॉसन आर्डर पर चलाने का निर्णय लिया गया।
सवा सात बजे के बाद ट्रेनें मैनुअल कॉसन आर्डर पर निकाली गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 11 बजे सिग्नल प्रणाली दुरूस्त हुई और रेल यातायात पूरी तरह से बहाल हुआ।
सिग्नल प्रणाली में आई खराबी के कारण जबलपुर-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, जबलपुर-कोटा एक्सप्रेस, दयोदया एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, वाराणसी-दादर एक्सप्रेस, रीवा-जबलपुर शटल सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।

Exit mobile version