Site icon YASHBHARAT.COM

Katni : संविधान में निहित देश की अखंडता का संदेश, नेहरू युवा मंडल ने ली शपथ

IMG 20191126 WA0017

कटनी। नेहरू युवा केंद्र संगठन कार्यालय में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। आज को नेहरू युवा केंद्र संगठन कार्यालय में भारतीय संविधान दिवस की 70 वीं वर्षगांठ मनाई गई। सर्वप्रथम भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर मुकेश तिवारी और राजकुमार अग्रवाल के द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित एन वाई वी एवं युवा मंडल महिला मंडल के सदस्यों को नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल राजकुमार अग्रवाल द्वारा शपथ दिलाई गई। भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ साथ अपने मौलिक कर्तव्यों को निभाने की बात श्री अग्रवाल के द्वारा की गई।उपस्थित युवाओं को भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज बनाने के लिए तथा उनके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित बनाए रखने के लिए संविधान की शपथ सभी सदस्यों ने ली।
इस कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया जगत से श्री मुकेश तिवारी और मोहन सिंह तोमर पूर्व स्वयंसेवक नील शर्मा जिले में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी सानिया सिंह एवं सभी ब्लॉक के एन वाई वी विकास यादव ,मनोज कुमार चौधरी ,शिवानी सोनी, विकास गौतम, निकिता नामदेव ,सतीश मोगरे ,हेमंत कुमार सेन ,श्रीकांत दुबे, पंकज नामदेव, मोनू चौधरी , मुकेश कुमार तिवारी, कृष्णा परोहा और अनुभव रावत आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Exit mobile version