Site icon Yashbharat.com

Katni: संघमित्रा एक्सप्रेस में सफर के दौरान युवती से छेड़छाड़,

22 11 2020 tejas train 1200

कटनी। संघमित्रा एक्सप्रेस में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में युवती की शिकायत पर जीआरपी ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।

डीएसपी लोकेश मार्को ने बताया कि घटना के बाद युवती व परिजनों ने शिकायत नहीं की थी, जिस कारण मामला दर्ज नहीं हुआ था। बुधवार को युवती थाने पहुंची।

शिकायत के आधार पर संघमित्रा एक्सप्रेस के डी-1 कोच में यात्रा कर रहे तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। युवती का मुलाहजा भी कराया गया है। युवती को शिकायत दर्ज कराने में भी परेशान होना पड़ा। डेढ़ घंटे तक युवती थाने में बैठी रही।

जब इसकी जानकारी कांग्रेस नेता राकेश जैन को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और दबाव बनाया तो मुकदमा दर्ज हुआ। इस दौरान थाना परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।

इस दौरान डीएसपी ने प्लेटफॉर्म में हुई घटना के बाद से दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है।

इस दौरान अराधना जैन, विजय मंगल चौधरी, सुमन रजक, मंजू निषाद, मुमताज बेगम, आदित्य जैन, लाभांश जैन, अक्षय प्रताप सिंह, रुकमणि पांडेय, विपिन आदि ने कहा कि आरपीएफ  और जीआरपी की संवेदनहीनता के कारण युवती के साथ इस तरह की घटना हुई। यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version