Katni: शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
कटनी। गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किए जाने के निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्राप्त हुए हैं, जिसके तहत शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री अवि प्रसाद एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार खरे के निर्देशानुसार विगत दिवस सोमवार को डॉक्टर आर पी सिंह जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना के मार्गदर्शन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता मंे महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम थीम पर अपने-अपने विचार लिखे। अनीता कुशवाहा ने वोट के महत्व को रेखांकित करते हुए देश के विकास में दे अपना योगदान हर हाल में करना अपना मतदान भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां हर एक नागरिक को अपनी राय देने का अधिकार प्राप्त है युवा शक्ति के तीन है काम शिक्षा सेवा और मतदान।
कुमारी दिव्या बर्मन, कुमारी दीप्ति तिवारी, कुमारी रोशनी बर्मन ने वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम विनायक मंडल में डॉक्टर नाहिद सिद्दीकी, डॉक्टर प्रतिमा त्रिपाठी, श्रीमती लक्ष्मी नायक, श्रीमती उर्मिला दुबे , श्रीमती ज्योत्सना आठ्या ने किया। प्रथम स्थान दिव्या बर्मन द्वितीय स्थान अनिता कुमारी तृतीय स्थान रोशनी बर्मन को प्राप्त हुआ जिला स्तरीय निबंध प्