katni

Katni : शातिर चोर गिरोह से सवा चार लाख का माल बरामद

कटनी। ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों के सामान की चोरी व उनके साथ लूटपाट करने वाले गिरोह से रेल पुलिस ने लगभग सवा चार लाख रूपए का सामान बरामद किया है। जिसमें नगदी, सोने-चांदी के जेवर, 22 नग मोबाइल, लैपटाप सहित अन्य सामान शामिल हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व चोरी व लूट के विभिन्न मामलों की विवेचना के दौरान एक शातिर चोर गिरोह के तीन सदस्य रेल पुलिस के हाथ लगा था।
जिसने आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया था। रेल पुलिस ने आज इस चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी डी.पी.चड़ार ने बताया कि ट्रेनों में चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले सोनू उर्फ रोहित साहू, शुभम उर्फ संगीत उर्फ घसीटा निगम, दिनेश उर्फ घिटला वंशकार को साऊथ स्टेशन के पास झाड़ियों में छिपकर चोरी व लूटपाट की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में हाथ होना स्वीकार किया। आरोपियों ने गिरोह में कुछ और युवकों के शामिल होने की जानकारी भी रेल पुलिस को दी है। जिनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी श्री चड़ार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग दबिश देकर लगभग सवा लाख रूपए का सामान बरामद किया गया है। जिसमें नगदी के अलावा 22 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात, दो लैपटॉप, पर्स सहित अन्य सामान शामिल हैं।

Leave a Reply

Back to top button