Site icon Yashbharat.com

Katni : विवेकानंद वार्ड लखेरा में असामाजिक तत्वों का डेरा, ख़ौफ़ज़दा रहवासी

unnamed 14

कटनी । शहर से सटे बसे लखेरा क्षेत्र में इन दिनों असमाजिक तत्वं से लोग ख़ौफ़जदा हैं।

माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखेरा में रात 10:00 बजे से 2:00 बजे तक सही ढंग से पुलिस की गस्त की जाए तो कई असामाजिक तत्व अवैध हथियारों से लेस घूमते मिलेंगे।

लगातार तीन-चार महीने से कई वारदातें विवेकानंद वार्ड लखेरा में घट चुकी है। लोगों के अनुसार एक समाज विशेष के कुछ लोग एवं बाहर से आकर असामाजिक तत्व वार्ड में अपनी दहशत बनाने की फिराक में हैं।

असामाजिक तत्वों को देखकर यह लग रहा है की वह हर महीने आम रहवासियों से वसूली का भय बनाना चाहते हैं।

एक शिकायत के अनुसार विवेकानंद वार्ड लखेरा में एक समाज के 4 से 6 असामाजिक तत्वों ने वार्ड को त्रस्त कर के रख दिया है। पता नहीं किसके संरक्षण में यह लोग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, चर्चा है कि इनके पीछे कुछ राजनैतिक संरक्षण भी है।

आरोप है कि कतिपय लोग इन असामाजिक को प्रश्रय देते हैं और तो औऱ इन पर पैसा खर्च करते हैं, ताकि फिर ये तत्व इनके इशारे पर कार्य करें। यही कारण है कि क्षेत्र में अपराध के बढ़ते कदम रुक नहीं रहे हैं। अगर इसी तरह विवेकानंद वार्ड में असामाजिक तत्वों का डेरा बना रहा तो किसी दिन कोई बहुत बड़ी वारदात से भी इंकार नहीं किया जा सकता ।

Exit mobile version