Site icon Yashbharat.com

Katni : विदेश में दिखा जय उदासी का टैलेंट, मिसेस इंडिया यूनिवर्स राजुल मिश्रा को किया कोरियोग्राफ

jai udasi news katni

कटनी। विगत दिनों मॉरिशस के टेमरीन शहर में मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2019 का आयोजन किया गया। जिसमे देश के 50 प्रतिभागियों को फिनाले के लिए चुना गया। इसमे शहर की बेटी राजुल ने अहमदाबाद से ऑडीशन में चयनित होकर फिनाले के लिए अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि पूरे गुजरात में राजुल मिश्रा ऐसी प्रतिभागी थी, जिनको फिनाले के लिए चुना गया। राजुल योगेश मिश्रा से विवाहोपरांत अहमदाबाद चली गईं। राजुल शहर के लोकप्रिय चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एच एस की सुपुत्री हंै। जय उदासी ने राजुल को मिसेस इंडिया यूनिवर्स के लिए कोरियोग्राफ किया था। जय उदासी का कहना है कि मुझे भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में राजुल को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला।
जय उदासी ने इस बार नवरात्रि पर्व पर गरबा ट्रेनिंग देने के बाद राजुल को कोरियोग्राफ किया। जय का कहना है कि इतने बड़े मौके को में नही छोड़ सकता था, तभी मैने उनको कोरियोग्राफ किया। जिस समय वो राजुल को कोरियोग्राफ कर रहे थे, उस समय वे पूरे दिन गरबा की ट्रेनिंग में व्यस्त थे, फिर भी उसने समय निकालकर राजुल को कोरियोग्राफ करने में लग गए। यह देश प्रदेश की ही नही बल्कि कटनी शहर के लिए गौरव की बात है कि जय उदासी के कोरियोग्राफी के टैलेंट की विदेश में प्रशंसा की जा रही है। राजुल उन 50 प्रतिभागिगो में से एक थी, जिनको फिनाले के लिए चुना गया। राजुल को पहले दिन ही मिसेस क्रिएटिव का खिताब मिल चुका था। जबरजस्त प्रतियोगिता के बीच राजुल ने मिसेस इंडिया यूनिवर्स का खिताब मॉरिशस के प्रधानमंत्री की पत्नी द्वारा अर्जित किया।

वहां के निर्णायक मंडल, दर्शकों, प्रतिभागियों ने राजुल के परफारमेंस की बड़ी प्रशंशा की।डांस के क्षेत्र में लगातार सक्रिय जय उदासी ने डांस के छेत्र में कई बड़े काम कर चुके है। उन्होंने मिसेस इंडिया यूनिवर्स राजुल को डांस सिखाकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। जय तीन बार अंतरराष्टीय विजेता होने का खिताब अर्जित कर चुके है।
डांस इंडिया डांस सीजन 5 में उन्होंने अपनी डांस का जलवा दिखाते हुए मुम्बई राउंड के लिए जगह बनाई थी। हाल ही में शहर एवं प्रदेश की कई प्रतियोगिताओ में जय ने निर्णायक की भूमिका निभाई एवं शहर के कई बड़े गरबा उत्सव में ट्रेनिंग दी। जय को स्पेशल टैलेंट ऑफ कटनी, बेस्ट स्माइल बॉय, जिला टॉपर आदि का खिताब मिल चुका है। जय शहर के कई विद्यालयों के वार्षिक उत्सव में अपनी डांस कोरियोग्राफी का जलवा बिखरते हुए नजर आते है।
डांस के साथ साथ अन्य टैलेंट में भी आगे
जय उदासी डांस के साथ साथ पढ़ाई, फाइन आर्ट वर्क्स, म्यूजिक आदि में भी रुचि रखते है। उन्होंने 12वी कक्षा कॉमर्स सेक्शन से पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, साथ ही कॉलेज में भी वह हर साल टॉपर रहे है। जय को फाइन आर्ट वर्क्स में चाइल्ड्स राइट्स ऑब्जर्वेटरी भोपाल द्वारा पुरुस्कृत किया जा चुका है एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी पुरुस्कृत किया जा चुका है।

Exit mobile version