कटनी। कोतवाली के राष्ट्रीय स्कूल क्षेत्र से नगदी व जेवर लेकर लापता पत्नी की तलाश में पुलिस पर मदद न करने का आरोप पीड़ित पति ने लगाया है और पुलिस अधीक्षक से मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय स्कूल क्षेत्र निवासी अजय पिता किशोरी ने बताया कि उसकी पत्नी सविता 26 जनवरी की रात लगभग सवा नौ बजे से लापता है तथा वह अपने साथ नगदी व जेवर सहित 7 से 8 लाख रूपए का सामान लेकर बिना बताए कहीं चली गई है।
अजय का कहना है कि उसने अपने स्तर पर सविता की काफी तलाश की लेकिन जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
पुलिस ने गुमइंसान तो कायम कर लिया है लेकिन सविता की तलाश में रूचि नहीं ले रही है। अजय ने पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार से पत्नी सविता की तलाश में मदद की मांग की है।

