Site icon Yashbharat.com

#Katni : लगी शादी की हल्दी फिर भी मतदान करने निकली दुल्हन सेहरा बंधने से पहले दूल्‍हे ने किया मतदान

votiong katni

कटनी। मतदान केन्द्र में जगमोहन दास निवासी एक युवती सोनिया निषाद ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी जिम्मेदारी के साथ निभाई। तो वहीं भागचंद
पुरूस्वानी नामक एक युवक ने बारात निकलने से पहले मतदान का प्रथम कर्तव्‍य निभागया

सोनिया का आज विवाह था बावजूद उसने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान किया। सोनिया ने कहा कि वह विवाह के बावजूद मतदान को लेकर उत्सुक थीं परिवार वाले थोड़ा आशंकित थे लेकिन मैने वोट डालने की निश्चय किया और अपनी सहेली के साथ मतदान केन्द्र पहुंच कर मतदान किया मुझे बहुत खुशी है कि मैं लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनीं।

दूल्हे ने बारात से पहले डाला वोट
कटनी में ऐसे कई जागरूक मतदाताओं ने वोट किया जो किन्ही कारणों से व्यस्त थे। नई बस्ती निवासी भागचंद पुरूस्वानी का आज विवाह था बावजूद बारात की तैयारी चल रही थी लेकिन भागचंद में लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को निभाया और पहले मतदान केन्द्र पहुंच कर वोट डाला फिर दूल्हा बन कर निकले बारात में ।

Exit mobile version