Katni : रीठी के 20 स्कूलों में अब स्मार्ट क्लास में पढेंगे बच्चे
रीठी। नये तरीके से शिक्षा अध्ययन में बच्चों में जहां पढ़ने की ललक पैदा होगी वही वे शाला आने में भी झिझक महसूस नहीं करेंगे। आज शासकीय स्कूल वह भी दूरस्थ अंचल का उसमे स्मार्ट क्लास प्रारंभ करने पर खुशी महसूस कर रहा हंू। उक्ताशय के विचार जिला शिक्षा अधिकारी बी.बी. दुबे ने रीठी विकासखंड शासकीय माध्यमिक शाला मझगवां में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ एवं कक्षा आठवी के छात्रों के विदाई समारोह अवसर पर व्यक्त किये।
मझगवां शासकीय शाला में भी स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ
श्री दुबे ने जनशिक्षा केन्द्र बड़गांव के 20 स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिये रीठी बी.आर.सी. विनीत गौतम एवं जनशिक्षक विपिन तिवारी की प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक आर.पी. चतुर्वेदी ने कहा कि यह बेहतर अवसर है कि हमारी शासकीय शालाये र्स्माट हो रही है वह भी ग्रामीण अंचल में और प्राथमिक स्तर पर र्स्माट क्लास की शुरूआत एक उपलब्धि ही है।
उन्होंने कहा कि आज मेहनत करने की आवश्यक्ता है ताकि हम शासकीय विद्यालयों को बेहतर शिक्षा दे सके। र्स्माट क्लास का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। आयोजन को एपीसी एन. पी. दुबे ने भी संबोधन किया। इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं परियोजना समन्वयक सहित अन्य अधिकारियों ने मॉं सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ आयोजन की शुरूआत की एवं माह फरवरी में सर्वाधिक उपस्थिति एवं ग्रह कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया आयोजन में बीआरसी विनीत गौतम एवं जनशिक्षक विपिन तिवारी ने कहा कि बड़गांव जनशिक्षा केन्द्र में 34 में से 20 विद्यालयों में र्स्माट क्लास प्रारंभ की जा चुकि है। इस अवसर पर उपस्थित जनपद पंचायत रीठी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह, बीआरसी विनीत गौतम, असंगठित कामगार काग्रेस के जिला अध्यक्ष महेन्द्र जैन, जनशिक्षक देवेन्द्र तिवारी, विपिन तिवारी का स्वागत प्रधानाध्यापक श्रीमति प्रतिभा जैन, ओमप्रकाश राय,मेतन चौहान, सोनम अग्रवाल, स्वर्णलता दुबे, कुलदीप विश्वकर्मा ने पुष्पहारों से किया।

