katni

Katni : मैहर की ब्लैकमेलर युवती पर कार्रवाई की मांग

शिवसेना जिला प्रमुख ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
कटनी। जिले की सीमा रेखा से लगे सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र के एक गांव की तलाकशुदा युवती के द्धारा शहर के कारोबारी कटनी के नरेश बजाज को ब्लैकमेल करने के मामले में नयामोड़ आ गया है। अब इस मामले में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज सिंह परिहार ने पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार को ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने व ब्लैकमेलर युवती पर कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि आर्थिक दोहन के लिए आए दिन ब्लैकमेलिंग और रोज-रोज की धमकियोंं से तंग व्यवसायी ने सतना पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल से जनसुनवाई में मिलकर अपनी आप बीती सुनाई थी तथा कटनी पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार से भी इस मामले की शिकायत की थी। शिवसेना जिला प्रमुख ने पीड़ित कारोबारी नरेश बजाज के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर आर्थिक लेनदेन का बैंक स्टेटमेंट और ब्लैकमेलिंग के साक्ष्य भी सौंपे हैं।
गौरतलब है कि मैहर की इस युवती ने कारोबारी नरेश बजाज को गरीबी का वास्ता देकर उधार के तौर पर लगभग ढाई लाख रूपए लिए थे। आर्थिक लेन-देन, युवती के मैहर स्थित एसबीआई ब्रांच के एकांउट के माध्यम से हुआ था। अर्सा बाद व्यवसायी ने जब उधारी की वापसी के लिए तगादा किया तो उस युवती के तेवर बदल गए। उसने अपनी फेसबुक आईडी पर व्यापारी की 10 वर्ष की बेटी की फोटो का दुरूपयोग करना शुरू कर दिया। व्यापारी ने विरोध किया तो युवती ने एफबी की फेक आईडी बनाई और व्यापारी को बदनाम करने का अभियान चला दिया। बदनामी के डर से दबाव में आए व्यवसायी को ब्लैकमेल करते हुए युवती ने ढाई लाख रूपए लौटाने की जगह लगभग 4 लाख रूपए डरा धमका कर ऐंठ लिए। इस तरह से युवती अब तक कटनी के माधवनगर निवासी इलेक्ट्रानिक आइटम कारोबारी नरेश बजाज को लगभग 7 लाख का चूना लगा चुकी है।

Leave a Reply

Back to top button