Site icon Yashbharat.com

Katni: महापर्व चेटीचंड्र के कायर्क्रम होंगे online, होली मिलन समारोह में सिंधी काउंसिल महिला ग्रुप ने लिया यह निर्णय

IMG 20210328 WA0008

कटनी। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया महिला शाखा कटनी द्वारा आज होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को होलीयाना उपाधि से रंग, अबीर एवं सजीली टोपी पहना कर नवाजा गया।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों द्वारा आने वाले महापर्व चेटीचंड की रूपरेखा भी तैयार की गई एवं वर्तमान समय में कोरोना की गंभीरता को देखते हुए समाज के हित में एवं सभी की सुरक्षा हेतु यह निर्णय लिया गया कि आने वाले सभी कार्यक्रम ऑनलाइन ही कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष  नीलम जगवानी उपाध्यक्ष  मोना पुरस्वानी सचिव सोनिया बत्रा कोषाध्यक्ष नीतू लालवानी लक्ष्मी खूबचंदानी कशिश रोहरा सुमन छत्तानी उषा पमनानी, अनीता जोधवाणी, गुड्डू रिजवानी, वाणी बजाज, एकता बत्रा, मधु खूबचंदानी, कुसुम गिडवानी, रेशमा पंजवानी, इंदू खूबचंदानी, सोनम रूपचंदानी, अनीता खूबचंदानी सहित अन्य सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version