Site icon Yashbharat.com

Katni: मलहम-पट्टी कराने परेशान हुए मरीज, एक ड्रेसर के भरोसे जिला चिकित्सालय

katni

कटनी। शासन व प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद जिला चिकित्सालय में स्वास्थ सेवाएं पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां शासनस्तर पर जिला चिकित्सालय की ओपीडी निर्धारित होने के बावजूद चिकित्सक अपने चेम्बरों से नदारद रहते हैं। वहीं चिकित्सकों के चेम्बरों के अलावा अब इंजेक्शन व ड्रेसिंग रूम तक में स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों को नहीं मिल रहे हैं।

जिसके कारण मरीज यहां-वहां भटक कर परेशान हो रहे हैं। ऐसा ही नजारा आज सुबह से जिला चिकित्सालय के कमरा नंबर 8 ड्रेसिंग रूम में देखने को मिला। जहां ड्रेसर गायब था और रूम के अंदर से लेकर बाहर तक मलहम पट्टी कराने वालों की भीड़ लगी थी।

ड्रेसर का इंतजार करते-करते जब मरीज परेशान हुए और उन्होने हंगामा मचाया तो वहां एक महिला चिकित्सक पहुंची और मरीजों को बताया कि जिला चिकित्सालय में एक ही ड्रेसर है और वह छुट्टी में है। इसलिए आज मलहम पट्टी नहीं होगी।

जिनको ज्यादा जरूरी है उनकी मलहम पट्टी आपरेशन थियेटर में ले जाकर कर दी जाएगी। अब आप ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इतना बड़ा जिला चिकित्सायल केवल एक ड्रेसर के भरोसे चल रहा है और उसके छुट्टी पर चले जाने से कोई वैकिल्पक व्यवस्था तक नहीं है।

Exit mobile version