katni

Katni: मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग और सीसीटीवी की कार्यवाही हेतु रिटर्निंग ऑफिसर को दिए गए निर्देश

कटनी । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 91- बड़वारा, 92-विजयराघवगढ़, 93- मुड़वारा एवं 94- बहोरीबंद के रिटर्निंग ऑफिसर को आयोग के निर्देशों के परिपालन में वेब कास्टिंग और सीसीटीवी हेतु चयनित मतदान केन्द्रों की सूची तत्काल कार्यालय जिला ई-गवर्नेस की www-degmkatni@gmail-com पर प्रेषित करने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग और सीसीटीवी की व्यवस्था किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिस संबंध में जानकारी प्रेषित किये जाने हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम