Friday, May 1, 2026
Latest:
katni

Katni: मंगेतर ने किया महिला आरक्षक से बलात्कार, फिर शादी से इंकार और अब गिरफ्तार

कटनी। जिले के एक ग्रामीण थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने अपने मंगेतर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मंगेतर के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा ने बताया कि सीधी जिला निवासी शिवम गुप्ता व महिला आरक्षक एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा दोनों के बीच शादी भी तय हो गई थी।

शादी तय होने के बाद शिवम गुप्ता ने महिला आरक्षक के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से इंकार कर दिया।

महिला आरक्षक कटनी जिले के एक ग्रामीण थाना में पदस्थ है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी शिवम गुप्ता के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव