Friday, May 15, 2026
Latest:
katni

katni: बिना हेलमेट बाइक चलाना ASI को पड़ा महंगा, जब SP ने कटवाया चलान

कटनी। कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा वाहनों की जांच कराई जा रही थी।

इस दौरान रीठी थाना में पदस्थ ASI एएसआइ संतोष सिंह बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चला रहे थे।

वाहन को रुकवाया और चालान करने कहा। एएसआइ शशिभूषण दुबे ने 500 रुपये का चालान काटा।

एसपी ने यातायात प्रभारी विनोद दुबे को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी हो यदि बिना हेलमेट वाहन चलाते है तो चालानी कार्रवाई करें।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव