Site icon Yashbharat.com

Katni : बरगवां में बैंक व दुकान में बदमाशों ने लूट, कीमती सामान नहीं मिला तो किया ऐसा

unnamed 14

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत बरगवां में बीतीरात अज्ञात बदमाशों ने एक बैंक व एक दुकान को निशाना बनाया और ताला तोड़कर अंदर से कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। बदमाशों ने बैंक में चोरी के दौरान जब कोई कीमती सामान नहीं मिला तो उसमें तोड़फोड़ भी मचाई। इस संबंध में सहायक उपनिरीक्षक धनंजय पांडे ने बताया कि सुभाष चौक क्षेत्र निवासी अमित कुमार जैन की बरगवां में इलेक्ट्रानिक आइटम विक्रय की दुकान है। जिसमें बीतीरात धावा बोलकर बदमाश अंदर से चांदी का सिक्का, ग्राईंडर, बैट्री, हेड फोन, दो पावर बैंक सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। बरगवां में ही चोरी की दूसरी वारदात यहां स्थित बैंक में हुई। जहां बदमाशों ने धावा बोला और जब उन्हे बैंक के अंदर नगदी व कीमती सामान नहीं मिला तो बैंक के अंदर तोड़फोड़ करते हुए 10 हजार रूपए कीमती एनव्हीआर रिकार्डिंग सिस्टम लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने दोनों जगह मौका मुआयना करते हुए अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
हीरापुर कौड़िया में 80 हजार की चोरी
एनकेजे थाना अंतर्गत ग्राम हीरापुर कौड़िया में भी बदमाशों ने एक सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात बदमाश नगदी व जेवर सहित लगभग 80 हजार रूपए कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के ग्राम हीरापुर कौड़िया निवासी सुरेन्द्र सोनी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर से हार, बाजूबंद, टीका, चूड़ी, अंगूठी, अंगूठी 3, मनचली, पैंडल सोने की एवं चांदी की पायल, दो करधन और चांदी के सिक्के सहित लगभग 80 हजार रूपए का सामान लेकर चंपत हो गए। चोरों ने सुरेन्द्र सोनी के अलावा गांव के ही सिकंदर खान के यहां भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कन्हवारा में भी टूटा सूने मकान का ताला
विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में सप्ताह भर पहले हुई कियोस्क बैंक में चोरी के मामले में पुलिस अभी आरोपियों का सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि बुलंद हौंसले वाले बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते ह ुए यहां एक और सूने मकान को अपना निशाना बनाया और अंदर से नगदी व जेवर लेकर चंपत हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक सुरेश मौर्य पिता रामखिलावन मौर्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। 3 और 5 दिसम्बर के मध्य बदमाश घर का ताला तोड़ते हुए सोने-चांदी के जेवरात और चार हजार रूपए पार कर दिए। चोरी कुल 40 हजार रूपए की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version