katni पति-पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, पत्नी की मौत, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप
कटनी जिले के बडवारा थाना अंतर्गत पति-पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। घटना मंगलवार सुबह बड़वारा थाना इलाके की है। पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दोनों ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें कटनी के निजी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया
पर आज मंगलवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार का आरोप है कि घर में चोरी हुई थी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की जगह पीड़ितों को ही प्रताड़ित कर रही है। बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। टी आई ने कहा की प्रताड़ना की बात गलत है।

