Site icon Yashbharat.com

Katni: नगर निगम के खाली आवास में युवक ने लगाई फांसी

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत इंद्रानगर में नगर निगम के खाली पड़े शासकीय आवासों में एक 21 वर्षीय युवक के द्धारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना प्रकाश में आई है।

आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह ने इंद्रानगर निवासी 21 वर्षीय समीर पिता बच्चा निषाद के द्धारा बीतीरात इंद्रानगर बस्ती में नगर निगम के खाली पड़े शासकीय आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई।

उसकी लाश आज सुबह खाली आवास के अंदर फंदे पर लटकती देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को अपने अधिकार में लेकर उसका जिला अस्पताल में पीएम कराया।

मामले में आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाने मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक महोदय मयंक अवस्थी द्वारा कटनी जिले में अधिक से अधिक वारंटियों को न्यायालय पेश कराने हेतु थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त निर्देष के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मनोज कोडिया एवं एसण्डीण्ओण्पीण् महोदय मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक संजय दुबे द्वारा अपने सहायतार्थ बल सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह मार्कोए आरक्षक 37 अंकित दुबेए आरक्षक 641 रोहित सिंह ठाकुरए चालक आरक्षक 01 राजा साहू के साथ थाना स्लीमनाबाद के अपराध क्रमांक 336ध्2004 धारा 294ए324 भाण्दण्विण् का Óवर्ष 2011 से फरार आरोपीÓ पंजी लाल पटेल पिता राम मिलन पटेल को खितौला जिला जबलपुर से आज गिरफ्तार कर माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी पेश कर जिला जेल कटनी दाखिल किया गया।

 

 

Exit mobile version