katni

Katni: जिला अस्पताल को मिली CT SCAN की सौगात 

कटनी। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा दो साल बाद आज 24 फरवरी को मिली। बुधवार को मशीन की जांच करने के लिए अलग-अलग लोगों का बतौर ट्रायल सीटी स्कैन करने के बाद ओके रिपोर्ट जारी कर दिया गया।

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा का लाभ सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीजों को मिलेगी।

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को कम कीमत में सीटी स्कैन सुविधा का लाभ मिलने के बाद जरूरतमंदों को लाभ होगा। निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई है।

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर प्रारंभ किया गया है। शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को नौ सौ 33 रूपये में सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिलेगी।

गरीबों का मुफ्त में सीटी स्कैन किया जाएगा। निजी अस्पताल से आने वाले मरीजों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई है।
आपको बता दें कि NSUI के अंशु मिश्रा के द्वारा CT Scan मशीन को लेकर high court में याचिका दायर की गई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम