Site icon Yashbharat.com

Katni : जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा

katni cityhospital news

कटनी। जिला चिकित्सालय में आज सुबह जच्चा व बच्चा की एक साथ मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजन जच्चा व बच्चा की मौत के लिए जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक सहित चिकित्सा स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इस बात की जानकारी लगते ही विधायक संदीप जायसवाल, कटनी टेंट एवं लाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सरावगी, जयनारायण निषाद व श्याम निषाद भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए और चिकित्सकों से बातचीत करते हुए हंगामे को शांत कराया। इस संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक नईबस्ती क्षेत्र में सरस्वती स्कूल के पास निवासी 34 वर्षीय रेखा पति दुर्गा प्रसाद सोंधिया को रात 12 बजे के लगभग डिलेवरी के लिए परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां भर्ती होने के बाद रेखा सहित उसके पेट में नवजात की मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत से परिजन बिफर गए और जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सकों सहित चिकित्सा स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाने लगे। जिसको लेकर जिला चिकित्सालय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस के अस्पताल पहुंचने पर हंगामा शांत हुआ। जिसके बाद पुलिस ने रेखा सोंधिया का पीएम कराया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।

Exit mobile version