katniLatest

Katni: गुमशुदा बच्ची को एक घंटे में ढूंढ लिया पुलिस ने, खिरहनी चौकी प्रभारी ने दिखाई सक्रियता

कटनी। 8 साल की एक बालिका घर से गायब हो गई। खबर पुलिस तक पहुंची तो आननफानन में सभी थाने चौकी में खबर की गई। हरकत में आई पुलिस की यही सक्रियता का नतीजा था कि इस बालिका को सकुशल ढूंढ लिया गया। बच्ची रास्ता भटकने के कारण घर नहीं पहुंच पाई थी।

चौकी प्रभारी प्रीति पांडे ने बताया कि आज कृष्ण कुमार लोधी की 8 साल की बलिका रेलवे कॉलोनी निवासी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी ।

पुलिस को खबर मिलते ही सभी प्वाइंट को अलर्ट किया गया। चौकी ख़िरहनी में सूचना प्राप्त होते ही एवं कंट्रोल रूम द्वारा दी गई सूचना पर तत्काल बच्ची की पतासाजी कर बच्ची को करीब 1 घंटे के अंदर सकुशल ढूंढ कर चौकी प्रभारी प्रीति पांडेय ने उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

Back to top button