Site icon Yashbharat.com

Katni: गांजा की डिलेवरी देने आए तीन गिरफ्तार

drugs afgani news in india

कटनी। माधवनगर व कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर प्रतिबंधित गांजा की तस्करी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
70 हजार रूपए कीमती गांजा बरामद

आरोपियों के कब्जे से कुल 15 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रूपए बताई जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और दबिश देकर गांजा सहित आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल कर लिया। माधवनगर पुलिस ने बरही थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया सिहोरा निवासी 55 वर्षीय कमलेश पिता राजभूषण तिवारी को डेढ़ किलो गांजा सहित पकड़ा जो डिलेवरी देने शहर की तरफ आ रहा था।
वहीं कोतवाली पुलिस ने गायत्री नगर पुलिस के पास दबिश देकर एनकेजे थानांतर्गत ग्राम पड़रिया निवासी 22 वर्षीय लखन यादव पिता राममिलन यादव को पकड़ा।
जिसके कब्जे से साढ़े 6 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राहक को गांजा देने जा रहा था। कोतवाली पुलिस ने ही प्लेटफार्म नंबर 5 के पीछे रेल्वे ग्राउंड के पास आदर्श कालोनी निवासी 40 वर्षीय सुदर्शन पटेल पिता जगदीश पटेल को पकड़ा। जिसके पास से 7 किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्त में आए आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Exit mobile version