Site icon Yashbharat.com

Katni खास: धनतेरस के दिन शुक्रवार को जिले के खुदरा बाजारों में जबरदस्त भीड़, करोड़ों का कारोबार

thhanatarasa para bhapal ma khab kharathathara 1699638102

Dhanteras कल धनतेरस के दिन शुक्रवार को देशभर के खुदरा बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सोने-चांदी के अलावा वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और अन्य उत्पादों की भी अच्छी खरीद-बिक्री हुई। कटनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। बहिन अकेले देश की राजधानी दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री हुई।

इस धनतेरस खरीदारी को लेकर माहौल काफी अच्छा रहा। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 43 फीसदी अधिक बिक्री हुई है। धनतेरस के दिन कुल बिक्री में वाहनों की हिस्सेदारी 30 करोड़ रुपये तक रही। 10 करोड़ का सोना 30 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बिके। 5 करोड़ के बर्तन बिके, जबकि 1 करोड़ रुपये की पूजा सामानों की खरीद-बिक्री हुई। इसके अलावा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, मिट्टी के दीये, सजावटी सामान, बंदनवार और झाड़ू की बिक्री भी पिछले साल से बेहतर रही।

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री में 20% तक तेजी
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 15-20 फीसदी अधिक रही। धनतेरस पर शहर में अच्छी भीड़ देखने को मिली। पिछले धनतेरस के मुकाबले विभिन्न श्रेणी के उत्पादों में 15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। होम अप्लायंसेस के विक्रेताओं इस बार प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की मांग बढ़ी है। मूल्य के लिहाज से देखें तो इन उत्पादों की बिक्री पिछले साल से 20-25 फीसदी बढ़ी है।

सोना की कीमतों में हालिया गिरावट का असर, हल्के आभूषणों की मांग
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के निदेशक दिनेश जैन ने बताया कि सोने की कीमतें कारोबार के लिए अनुकूल हैं। कीमतों में हालिया गिरावट से उपभोक्ताओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। हीरे की कीमतें गिरने से युवा पीढ़ी में हल्के वजन के आभूषणों की मांग रही।

Exit mobile version